पटना ग्रामीण: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का चुनाव आयोग पर हमला, कहा- 4 दिन बाद भी मतदान का आंकड़ा नहीं, यह रहस्य है
पटना में सोमवार की शाम करीब 4 बजे बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मतदान के चार दिन बीत जाने के बाद भी आयोग यह नहीं बता पा रहा है कि कितनी महिलाओं और कितने पुरुषों ने वोट डाला। खेड़ा ने कहा, “जब हम तकनीकी रूप से पिछड़े थे, तब भी शाम तक यह आंकड़ा आ जाता था। अब हम डिजिटल इंडिया हैं,