पटना ग्रामीण: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा, 'अब हार का बहाना खोज रहे हैं'
पटना में सोमवार की शाम करीब 4 बजे बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राजद नेता तेजस्वी यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव अब अपनी हार के बहाने ढूंढ रहे हैं। उन्होंने कहा, “EVM पुराना हो गया, अब चुनाव आयोग और SIR के बाद वे हार का ठीकरा किस पर फोड़ें, इसके लिए अलग-अलग तरीके खोज रहे हैं।