मुगलसराय: मुगलसराय में लापरवाही के मामले में एसपी आकाश पटेल ने दरोगा को किया निलंबित
मुगलसराय में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर सब-इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। मंगलवार सुबह 08 बजे पुलिस द्वारा बताया गया की यह कार्रवाई 28 मार्च को हुए एक गंभीर हमले के मामले में आवश्यक धाराएं न बढ़ाने के आरोप में की गई। जनसुनवाई के दौरान पीड़ित पक्ष की शिकायत पर जांच हुई, जिसमें लापरवाही सामने आई।