भरतपुर: भरतपुर के अटल बंद थाना इलाके में कुछ चोरों ने मोबाइल की दुकान को बनाया निशाना
भरतपुर के अटल बंद थाना इलाके में कुछ चोरों ने एक मोबाइल की दुकान को अपना निशाना बनाया। चोर दुकान से करीब 200 रिपेयर किए हुए मोबाइल, LCD टीवी चोरी कर ले गए। चोरों गैस कटर से शटर को काटकर दुकान के अंदर दाखिल हुए। सुबह जब दुकान मालिक दुकान खोलने के लिए आया तो, उसे घटना का पता लगा।