#डीग_जिला_पुलिस_का_गश्त_अभियान..
भरतपुर। डीग जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करने के उद्देश्य से पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया है। जिला पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के निर्देशन में रविवार को संपूर्ण जिले में व्यापक स्तर पर फ्लैग मार्च और पैदल गश्त का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत जिले के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के मुख्य बाजारों, संवेदनशील इलाकों और रिहायशी कॉलोनियों में जाप्ते के साथ मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय दुकानदारों और आम राहगीरों से बातचीत कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया, साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। पुलिस प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और अपराधियों में डर व आमजन में विश्वास कायम करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Bharatpur, Bharatpur | Jul 12, 2026