बड़ी सादड़ी। मंगलवार को सुबह 7 से 11 बजे तक 33 केवी की आठ लाइनों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता प्रशांत गौड़ ने बताया कि 132 केवी छोटी सादड़ी-बड़ी सादड़ी लाइन पर इंडियन रेलवे डिपॉजिट कार्य के तहत नीमच रोड स्थित 132 केवी जीएसएस पर संशोधन होगा।