समस्तीपुर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा मोहल्ला में चोरी की घटनाओं पर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा मोहल्ला में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर दुधपुरा-बलभद्रपुर स्थित एक कबाड़ी दुकान में छापेमारी की, जहां से चोरी का कुछ सामान बरामद किया गया।