सागर नगर: बीएमसी में निमोनिया के इलाज के लिए भर्ती बच्ची की मौत, परिजनों का आरोप- ब्लोअर हीटर से झुलसी बच्ची
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान डेढ़ माह की बच्ची की रविवार को मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पिता का दावा है कि बच्ची के पास ब्लोअर हीटर चालू था, जिससे उसका पैर झुलस गया और उसकी मौत हो गई।घटना के बाद परिजनों ने विरोध जताया, जिसके चलते पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझाइश देकर शांत कराया।