सागर नगर: शहीद दिवस पर सागर में निजी होटल में कार्यक्रम, भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को नमन
शहीद दिवस के अवसर पर शहर के निजी होटल में रविवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम मे सागर सांसद डॉक्टर लता वानखेड़े, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया,पूर्व विधायक भानु राणा सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।आज ही के दिन 23 मार्च को देश के महान स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद भगत सिंह,राजगुरु और सुखदेव को फांसी की सजा दी गई थी। सभी ने वीर शहीदों को नमन किया।