सागर नगर: मिलिट्री स्कूल में एडमिशन के नाम पर ₹4.15 लाख की ठगी का मामला आया सामने, जांच में जुटी कैंट थाना पुलिस
कैंट थाना क्षेत्र में एक कोचिंग सेंटर संचालक ने मिलिट्री स्कूल धौलपुर में एडमिशन कराने का झांसा देकर 4.15 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। आरोपी रुपए लेकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मढिया विठ्ठलनगर निवासी हरीश कोरी ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई हैं।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।