सागर नगर: सांसद लता वानखेड़े ने वैदिक वाटिका मकरोनिया में होली मिलन समारोह का किया आयोजन
सागर सांसद डॉक्टर लता वानखेड़े द्वारा रविवार दोपहर 2 बजे से वैदिक वाटिका मकरोनिया में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद डॉ वानखेड़े ने अतिथियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को गुलाल लगाया और जमकर होली खेली इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र से आये फाग गीतों के गायक कलाकारों ने धार्मिक और होली के गीत गाकर कार्यक्रम को और रंगारंग बना दिया।