सागर नगर: सागर स्मार्ट सिटी के परकोटा मार्ग पर सड़क पर पानी भरा है, लोगों को निकलने में हो रही परेशानी
सागर स्मार्ट सिटी तो हो गई लेकिन लगातार लापरवाही और कुप्रबंधन की वजह से आए दिन कुछ ना कुछ समस्याएं सामने आती रहती है। यहां सड़कों पर नालियों का गंदा पानी बह रहा है जिससे आमजन को निकलने में असुविधा हो रही है यह तस्वीर परकोटा मार्ग गुप्तेश्वर मंदिर के सामने की रविवार सुबह 10:00 की है यह पानी जल सप्लाई लाइन से व्यर्थ बहकर आ रहा है।