कोटकासिम: कोटकासिम में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, साइबर ठगी का आरोप, ड्रग इंस्पेक्टर बनकर लोगों को डराकर ठगे पैसे
Kotkasim, Alwar | Apr 27, 2026 कोटकासिम पुलिस ने ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत साइबर ठगी के एक मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी जसवंत सिंह ने सोमवार शाम 5:00 बजे बताया कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर खुद को ड्रग इंस्पेक्टर और मेडिकल अधिकारी बताकर लोगों को डराकर ठगी करता था। इस मामले में जोड़ियां निवासी सचिन मेघवाल को गिरफ्तार किया है।