लखीसराय: लखीसराय रेलवे स्टेशन सहित जिले में 3 जगहों पर उत्पाद पुलिस ने विदेशी शराब के साथ 2 तस्कर और 2 शराबी को गिरफ्तार किया
उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा शनिवार के अपराह्न 6:26 बजे जारी प्रेस ब्रीफ के अनुसार 2 शराब तस्कर एवं 2 शराबी को गिरफ्तार किया गया. लखीसराय रेलवे स्टेशन से 3 L 750 ML विदेशी शराब के साथ दुमका की रहने वाली गुड़िया देवी को, दरियापुर ठाकुरबारी से 12 Lविदेशी शराब के साथ खुटहाडीह गांव के रहने वाले सुमित कुमार को गिरफ्तार किया गया. धनौरी पोखर से 2 शराबी गिरफ्तार हुए.