लखीसराय: रामनवमी त्योहार से पहले डीएम और एसपी ने जिला मुख्यालय से पुरानी बाजार विद्यापीठ चौक तक फ्लैग मार्च निकाला
जिलेभर में रामनवमी एवं चैती नवरात्रा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो इसको लेकर जिला मुख्यालय से शहर के पुरानी बाजार विद्यापीठ चौक तक शनिवार की दोपहर 2:15 पर डीएम मिथिलेश मिश्र एसपी अजय कुमार एसडीपीओ शिवम कुमार एसडीएम चंदन कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।