लखीसराय: अनुसूचित जाति जनजाति टोला में विशेष शिविर आयोजन के लिए समाहरणालय में कार्यशाला आयोजित
19 अप्रैल 2025 से जिले भर में अनुसूचित जाति जनजाति टोला में विशेष शिविर का आयोजन कर सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित पात्र लाभ को का सर्वे कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाना है इसे लेकर शनिवार की पूर्वाह्न 11 बजे लखीसराय समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्षा में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें कर्मियों को कार्य की जानकारी दी गई.