लखीसराय: चैत्र नवरात्र अष्टमी पर लखीसराय में दुर्गा पूजा पंडालों में खोइछा भरने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी
चैत्र नवरात्र के अष्टमी को मां दुर्गा का खोइछा भरने के लिए शनिवार के सुबह से ही लखीसराय जिले भर में मां दुर्गा मंदिर एवं पूजा पंडालों में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी. अपराह्न 12:30 बजे पुरानी बाजार सूरजगढ़ा स्थित चैती दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल में मां दुर्गा का खोइछा भरने एवं पूजा अर्चना के लिए महिलाओं की भीड़ देखी गई.यहां मेला का आयोजन किया गया है.