लखीसराय: अशोक धाम महोत्सव 2025 की तैयारी के लिए जिलाधिकारी ने बैठक की
7 से 9 अप्रैल तक आयोजित किए गए अशोक धाम महोत्सव कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शनिवार की अपराह्न 1 बजे जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्रा ने अपने कार्यालय कक्ष में बैठक की. बैठक में निर्णय लिया गया कि अशोक धाम महोत्सव तीन दिवसीय कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया जाएगा. इसमें धार्मिक सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का समावेश होगा.