लखीसराय: बिहार महादलित विकास मिशन के तहत डाटा एंट्री ऑपरेटर का एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
जिला मुख्यालय परिसर स्थित मंत्रणा कक्ष के सभागार में शनिवार की दोपहर 2:01 पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग अंतर्गत बिहार महादलित विकास मिशन के तहत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति शिविरमें जिले के सभी पंचायत सचिव विकास समिति शिक्षा सेवक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर का प्रशिक्षण हेतु एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।