मुगलसराय: बजहा में शादी से तीन दिन पहले युवती ने की आत्महत्या, गांव में पसरा मातम
बबुरी के बजहा गांव में बीते बुधवार रात्रि 11 बजे शादी से तीन दिन पहले एक युवती का शव साड़ी के फंदे से लटकता मिला। मृतका की पहचान चंदा कुमारी के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की शादी तीन दिन बाद होने वाली थी। घटना से परिवार और गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी है।