कैराना: बुच्चाखेड़ी गांव में दुकानदार को ईंट मारकर किया गया घायल, पुलिस कार्रवाई में जुटी
Kairana, Shamli | Aug 11, 2024 गांव बुच्चाखेड़ी निवासी दिनेश ने बताया कि गांव में उसकी परचून की दुकान है। उसके सामने दूसरे युवक की परचून की दुकान है। ग्राहकों के आने के कारण पड़ोसी दुकानदार उससे रंजिश रखता है। पड़ोसी दुकानदार ने अपनी छत पर चढ़कर उसको ईंट मार दी, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर कार्रवाई शुरू कर दी।