कैराना: जगनपुर गांव के निकट मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पुलिस ने 9 आरोपियों पर दर्ज किया मुकदमा
Kairana, Shamli | Aug 10, 2024 गांव शेखूपुरा निवासी रणधीर सिंह ने मुकदमा कराया कि उसकी कृषि भूमि गांव जगनपुर के पास है। भूमि का कुछ हिस्सा तालाब के पास होने के कारण जलमग्न था, जिसको अधिकारियों की मंजूरी के बाद समतल करा लिया था। पीड़ित ने बताया कि जब वह परिजनों के साथ खेत पर पहुंचा, तो आरोपियों ने मारपीट कर दी, जिसका वीडियो भी वायरल हो गया। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।