कैराना: हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद कैराना क्षेत्र में बढ़ा यमुना का जलस्तर, बाढ़ नियंत्रण चौकियों को किया गया अलर्ट
Kairana, Shamli | Aug 12, 2024 पहाड़ी क्षेत्रों में निरंतर वर्षा हो रही है। इसी के चलते हथिनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव बढ़ रहा है। एक दिन पूर्व यमुना नदी में छोड़े गए 15549 क्यूसेक पानी के ब्रिज तक पहुंच जाने के बाद रविवार को जलस्तर में 23 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है, जिसके बाद बहाव 228.96 मीटर पर पहुंच गया है। रविवार को और पानी छोड़ा गया, जिसके बाद अलर्ट किया गया है।