कैराना: मोहल्ला आलखुर्द में चार लोगों ने घर में घुसकर दो भाई व उनकी पत्नियों के साथ मारपीट कर किया घायल, केस दर्ज
Kairana, Shamli | Aug 11, 2024 नगर के मोहल्ला आलखुर्द निवासी मोहसिन ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपनी पत्नी शारिका को अस्पताल से घर लेकर पहुंचा। आरोप है कि तभी मोहल्ले के ही साजिद, शमशाद, भूरा व खलील घर के अंदर घुस आए। आरोपियों ने उन दोनों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। बीच-बचाव में आए उसके भाई हारून एवं भाभी शबनम के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें वह चारों घायल हो गए।