कैराना: पठेड़ गांव में मां-बेटे से मारपीट में कार्रवाई न होने पर वाल्मीकि समाज के लोगों में आक्रोश, पहुंचे कोतवाली
Kairana, Shamli | Aug 12, 2024 गांव पठेड में बाला व उसके पुत्र अंकुर के साथ मारपीट की गई थी। आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें अपमानित किया था। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था। रविवार को वाल्मीकि समाज के दर्जनों लोग कोतवाली पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोश जताया है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।