कैराना: रामड़ा गांव में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बोले- किसान आयोग का गठन नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन
Kairana, Shamli | Aug 11, 2024 गांव रामड़ा में भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी महताब जंग के आवास के निकट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारा देश लोकतांत्रिक है, जिसमें आमजन और किसानों को मौलिक अधिकार दिए गए हैं। लेकिन, सरकारों से किसान आजाद नहीं है।