नरैनी: बरुआ कालिंजर गांव में पति ने फोन तोड़ा, पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की, परिवार में मचा कोहराम
Naraini, Banda | Apr 5, 2026 बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरुआ कालिंजर गांव में पति के फोन तोड़ देने से नाराज पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। मौत की खबर मिलते ही मृतिका के परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस नें मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद आज दिन रविवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है।