गुना: जिले में तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से किसान चिंतित, फसलों के नुकसान की आशंका
गुना जिले में 4 अप्रैल की शाम को अचानक से तेज आंधी के साथ बारिश और भारी ओलावृष्टि हुई। शाम 6 से 7 बजे के लगभग हुई तेज बारिश ओलावृष्टि में बमोरी तहसील के ग्राम कलोरा हिनोदिया गडला उजारी फतेहगढ़ नेवेरी हिनोतिया बमोरी आदि गांव में तेज ओलावृष्टि बारिश हुई। किसानों ने 5 से 10% खेतों में खड़ी और खलियानों सुखना पड़ी गेहूं फसलों में आंशिक नुकसान बताया है।