जहानाबाद: बिर्रा मोड़ के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से साइकिल सवार पिता पुत्र में पिता की मौत, पुत्र गंभीर घायल हालत में भर्ती
जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के वीर्रा मोड़ के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे कुछ देर यातायात बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम मुक्त कराया । फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। फरार चालक की तलाश जारी है।