नवादा: नवादा पुलिस ने महज चार घंटे में किया खुलासा, नालंदा से साइबर अपराधी गिरफ्तार, दो विधि विरुद्ध बालक निरुद्ध
Nawada, Nawada | Jul 9, 2026 नवादा पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर नालंदा जिले के पावापुरी थाना क्षेत्र के बकरा गांव से एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि दो विधि-विरुद्ध किशोरों को निरुद्ध किया गया। पीड़ित ने शिकायत में बताया था कि साइबर अपराधियों ने व्हाट्सएप हैक कर रिश्तेदार बनकर दो बार में कुल 56 हजार रुपये गूगल पे के माध्यम से ठग लिए।