मछलीशहर: चक मुबारकपुर गांव में दर्दनाक सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की हुई मौत
चकमुबारक गांव के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार व्यक्तियों की जान चली गई। ट्रक से हुई भीषण टक्कर में मेदपुर (भिटहां) मीरगंज निवासी सुनील सिंह (50), पुत्र ठाकुर प्रसाद सिंह, और दाउदपुर कोटियां निवासी प्रदीप सिंह (50), पुत्र लालता प्रसाद सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दोनों किसी वैवाहिक समारोह से लौट रहे थे।