अजीतमल: तहसील पहुंचे आतिशबाजी विक्रेताओं ने जताई नाराजगी, कहा- जहां के लिए लाइसेंस बनाया गया, वहीं लगने दी जाए दुकान
कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज कस्बा निवासी संजय व अन्य आतिशबाजी विक्रेताओं ने बुधवार की दोपहर तहसील पहुंचकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि जब लाइसेंस जारी किए गए थे तो उन्हें पाबंदी नहीं बताई गई थी। मगर लाइसेंस बनने के बाद उनसे अन्य स्थान पर आतिशबाजी की बिक्री करने के लिए कहा जा रहा है जो गलत है। कहा कि इस बार उनकी व्यवस्था मुरादगंज कस्बे में ही कराई जाए।