नानपारा: रुपईडीहा में फर्नीचर की दुकान में चोरी, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
रुपईडीहा क्षेत्र के रुपईडीहा में फर्नीचर की दुकान में चोरों ने बीती रात्रि ताला तोड़कर दो सोलर बैटरी हार्डवेयर का सामान और और गल्ले में रखा ₹35000 नगद चोरी कर ले गए। सुबह 11:00 बजे पीड़ित सीताराम शर्मा पुत्र श्याम बिहारी शर्मा निवासी पचपकरी दुकान पहुंचे तो ताला टूटा मिला। तत्काल 100 नंबर को फोन किया पुलिस ने पहुंचकर मौके की जांच की पीड़ित ने तहरीर दी है।