नानपारा: नानपारा में पुलिस ने सपा नेता को किया हाउस अरेस्ट, जन जागरूकता अभियान के लिए पहुंचे थे पैतृक आवास
कोतवाली नानपारा क्षेत्र में पुलिस ने गिरधरपुर में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संतोष वर्मा को उनके घर पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया डॉ वर्मा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन जागरूकता अभियान के तहत गांव आए थे उनका मकसद स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं जानना था व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करनी थी डॉ वर्मा ने शाम को वीडियो जारी किया।