बिजनौर: मंडावर की ग्राम पंचायत पदमपुर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, दो चोर गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Jan 9, 2025 बिजनौर जनपद के मंडावर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पदमपुर से अज्ञात चोरों ने पांच माह पूर्व मॉनिटर,सीपीयू, डीवींआर, आदि सामान चोरी कर लिया था। और फरार हो गए थे। ग्राम पंचायत सहायक रूपल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आज बृहस्पतिवार को समय करीब सुबह 10:00 बजे पुलिस ने चोरी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। और सामान बरामद कर जेल भेज दिया है