बिजनौर: बिजनौर में भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को लेकर किया हंगामा
Bijnor, Bijnor | Jan 8, 2025 बिजनौर में आज बुधवार को समय करीब 4:00 बजे भाजपा कार्यालय पर भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर हंगामा किया और आदमपुर मंडल से नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पुष्पराज कमल का विरोध करते हुए नाराजगी जाहिर की है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जो मंडल अध्यक्ष पुष्पराज कमल को बनाए गया हैं। वह बिल्कुल भी जानकारी नहीं रखते हैं। और ना ही उन्होंने कभी पार्टी के लिए काम किया है