बिजनौर: बिजनौर में बढ़ती सर्दी को देखते हुए डीएम के आदेश पर एसडीएम ने गरीबों को वितरित किए कंबल
Bijnor, Bijnor | Jan 8, 2025 बिजनौर में आज बुधवार को समय करीब 11:00 बजे डीएम अंकित कुमार अग्रवाल के आदेश पर एसडीएम सदर ने गरीब व शारीरिक रूप से कमजोर लोगों को कंबल वितरित किए हैं। बिजनौर जिले में लगातार सर्दी का सितम जारी है। और घने कौहरे के कारण सड़कों पर गाड़ियां भी रेंगकर चल रही है। ऐसी सर्दी में मजदूरों का बुरा हाल है। उसी को देखते हुए डीएम के आदेश पर कंबल वितरण किया गया है।