बिजनौर: गांव रायपुर बेरिसाल में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की हालत नाजुक, हायर सेंटर किया गया रेफर
Bijnor, Bijnor | Jan 8, 2025 मंडावर क्षेत्र के गांव रायपुर बेरीसाल में आज बुधवार को समय करीब 10 बजे बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। बाद में जमकर दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें दिग्विजय नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसके बाद उसको बिजनौर जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। दिग्विजय सिंह की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। और पुलिस मामले की जांच कर रही है