विदिशा: शमशाबाद: गलत नपती से दुखी किसान ने की आत्महत्या, परिजनों ने SP से लगाई न्याय की गुहार
गुरुवार शाम 6 बजे शमशाबाद की ग्राम सांगुल में रहने वाले किसान कल्लू सिंह जाट के बेटे और अन्य परिजनों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि उनके हिस्से में 6 बीघा जमीन है, जो उनके पिता ने उनके नाम की थी लेकिन पटवारी के साथ मिलकर गांव के ही पवन जाट ने गलत बटान डाल दी जिससे उनकी पूरी 6 बीघा जमीन पवन के हिस्से में चली गई।