नर्मदापुरम नगर पालिका परिषद में सोमवार को करीब 11 बजे नारी शक्ति बंधन सम्मेलन का आयोजन उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव भी उपस्थित रही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने नरेंद्र मोदी के संबोधन को वर्चुअल माध्यम से सुना।