एरोड्राम सब्जी मंडी में चोर का आतंक,दुकान से नकदी और मोबाइल लेकर फरार
कोटा एरोड्राम सर्किल स्थित सब्जी मंडी में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से व्यापारियों में नाराजगी और चिंता का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि एक युवक आए दिन मंडी क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। जिससे कारोबारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
ताजा मामले में मंडी की सी 86 पर स्थित धनपाल-मदनलाल की दुकान में एक युवक घुसकर चोरी करता सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। फुटेज में युवक दुकान के भीतर दाखिल होकर सामान खंगालता और चोरी कर निकलता दिखाई दे रहा है।
व्यापारियों के अनुसार चोर दुकान से करीब 5 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और चार्जर चुरा ले गया। घटना के बाद मंडी के व्यापारियों ने एकजुट होकर इसकी शिकायत गुमानपुरा थाना पुलिस को दी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है और फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवक की पहचान कर उसकी तला
Ladpura, Kota | Jun 9, 2026