कायमगंज: गांव कुद्दीपुर मोड़ के पास 2 बाइकों की भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा युवक गंभीर घायल, लोहिया अस्पताल रेफर
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में नवाबगंज मार्ग पर कुद्दीपुर मोड़ के पास सोमवार देर शाम को दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने एक युवक अंकुर को मृत घोषित कर दिया,जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।