धरियावद: धरियावद नगरपालिका चुनाव में सियासी पारा परवान पर, त्रिकोणीय मुकाबले के आसार, BAP पार्टी भी पहली बार मैदान में उतरी
नगरपालिका के पहली बार होने जा रहे चुनाव को लेकर अब सियासी पारा लगातार परवान चढ़ता जा रहा है। चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस,BAP सहित विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और सभी दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।धरियावद में इस बार चुनावी मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार नजर आ रहे हैं। एक ओर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा दमखम देखने को मिलेगा।