भिनगा: 62वीं वाहिनी एसएसबी ने सीमा चौकी भरथा के कार्य क्षेत्र में लगाया निःशुल्क मानव चिकित्सा परामर्श शिविर
62वीं वाहिनी एसएसबी ने सीमा चौकी भरथा के कार्यक्षेत्र में निःशुल्क मानव चिकित्सा परामर्श शिविर OPD का आयोजन किया। इस दौरान डॉक्टर कल्पना महादेव पाटिल सहायक कमांडेंट के द्वारा 23 ग्रामीणों को निःशुल्क परामर्श के साथ दवाओं का वितरण किया और ग्रामीणों को अच्छे स्वास्थ्य के प्रति सजग और सचेत किया।डिहाइड्रेशन, मलेरिया, डेंगू बुखार से बचने के उपाय बताए।