भिनगा: डांडे कुईया तिराहा स्थित छोटी बाग से 4 वाहन चोर गिरफ्तार व 7 चोरी की बाइकें बरामद, SP ने एसपी ऑफिस भिनगा में किया खुलासा
पुलिस ने चार बाइक चोरों को डांडे कुईया तिराहा स्थित छोटी बाग से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से अलग-अलग जनपदों से चोरी की गई कुल 7 मोटरसाइकिलें भी बरामद की है। वहीं, वाहन चोर श्रावस्ती और बहराइच के निवासी हैं, जो मोटरसाइकिलों को चोरी कर घरों में छुपाते थे, ताकि मौका मिलने पर नेपाल ले जाकर बेच सकें।