सोनवा थाना क्षेत्र के दिकौली गांव में गेहूं के डंठल में अज्ञात कारण से आग लग गईं। इसके कारण पड़ोस में श्याम शरण का तीन बीघा, रंजीत का एक बीघा और मुन्नी देवी का एक बीघा खेत जलकर राख हो गया। फायर सर्विस की गाड़ी मौके पहुंची लेकिन ग्रामीणों ने पहले ही आग पर काबू पा लिया था।