भिनगा: लोहनिया बुटहर के पास जर्जर बिल्डिंग में चली रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो अभियुक्त गिरफ्तार
सिरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोहनिया बुटहर के पास जजर्र बिल्डिंग में चली रही अवैध फैक्ट्री का पुलिस और स्वाट टीम ने किया भंडाफोड़। 3 निर्मित नाजायज देसी तमंचा व 7 अर्द्ध निर्मित तमंचा व 1 अवैध शस्त्र फैक्ट्री सहित भारी मात्रा में शस्त्र बनाने में प्रयुक्त उपकरण किया बरामद। दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।