भिनगा: चरगहिया गांव के बाहर गेहूं के खेत में लगी आग,बुझाने गई एक महिला गंभीर रूप से झुलसी
तहसील भिनगा क्षेत्र के संग्रामगंज के मजरा चरगहिया गांव के बाहर शुक्रवार को अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लग गई,और आग बुझाने गई एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। और वही हवा तेज चलने कारण ग्रामीण आग पर काबू नहीं पा सके। और करीब पांच बीघा गेहूं की फसल जल जलकर राख हो गई।