सुसनेर: कानड थाने में ड्यूटी के दौरान SI का निधन, पैतृक गांव जीरापुर ले जाते समय सुसनेर में SDOP, TI व स्टॉफ ने दी श्रद्धांजली
कानड थाने में सबइंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ रामलाल आजाद का ड्यूटी के दौरान मंगलवार को निधन हो गया है। जिनका पार्थिव शरीर इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए अपने पैतृक गांव जीरापुर ले लाया जा रहा था तभी शाम को साढ़े 4 बजे सुसनेर में SDOP देवनारायण यादव, TI गगन बादल व पुलिस थाने के स्टॉफ द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।