सुसनेर: राजस्व विभाग के दल ने डाक बंगला रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय का किया सीमांकन, मौके पर बनाया पंचनामा
सुसनेर SDM मिलिंद ढोके को नप की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर SDM के निर्देश पर डाक बंगला रोड पर स्थित नप कार्यालय का सीमांकन राजस्व विभाग के दल द्वारा किया गया है। दल में शामिल राजस्व निरीक्षक गौरीशंकर शर्मा, कस्बा पटवारी गोवर्धन शर्मा ने सीएमओ ओपी नागर की मौजूदगी में जरिप डालकर सीमांकन करते हुए पंचनामा तैयार किया है जिसकी रिपोर्ट SDM को सौपी जाएगी।